Table of Contents
Toggleपीएम धन-धान्य कृषि योजना (2025)
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
- छोटे, सीमांत, और मध्यम वर्ग के किसान पात्र हैं.
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि अपने नाम पर हो.
- परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक खाता होना जरूरी है.
- बटाईदार किसान पात्र हैं, यदि उनके पास भूमि-पट्टे का समझौता हो.
- चिन्हित 100 जिलों का निवासी होना प्राथमिकता में रहेगा.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- छोटे और सीमांत किसान पात्र हैं, जिनके पास अधिकतम 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है.
- भूमिधारक किसान परिवार ही पात्र हैं.
- परिवार में एक से ज्यादा सदस्य किसान हैं, तो सभी को अलग-अलग लाभ मिलेगा.
- निम्न श्रेणियों को लाभ नहीं मिलेगा: सरकारी कर्मचारी, संवैधानिक पदधारक, इनकम टैक्सदाता, 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारी, कंपनी या संगठन के नाम पर भूमि वाले.
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, भूमि के कागज, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो.
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना (2025)
- आवेदक भारत का नागरिक और किसान होना चाहिए.
- आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- कृषि भूमि आवेदक के नाम पर होनी चाहिए.
- पहले ट्रैक्टर योजना का लाभ न लिया हो.
- लाभ एक बार ही मिलेगा.
- महिला किसान और अनुसूचित जाति/जनजाति को प्राथमिकता.
कृषि यंत्र सब्सिडी 2025
- किसान के पास भूमि का स्वामित्व, नाम से, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए.
- सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलती है जिन्होंने फसल विवरण पोर्टल या मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की है.
- पिछले 3–5 वर्षों में जिस मशीन पर सब्सिडी ली है, उस पर दोबारा नहीं मिलेगी.
- महिला किसान, एससी/ST, सीमांत किसानों को अधिक सब्सिडी.